Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज 07 जुलाई , भारी बारिश -भूस्खलन का अलर्ट इन जिलों में, एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में आज 07 जुलाई , भारी बारिश -भूस्खलन का अलर्ट इन जिलों में, एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi July 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। Uttarakhand Weather Update Today (07-07-2025): उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान। उत्तराखंड में मानसून के बादल लगातार बरस रहे हैं , पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक वर्षा शामा में 70 मिमी , सौंग में 55.5 मिमी , थराली में 44 मिमी , सोनप्रयाग में 28.5 , हल्द्वानी में 16.5 मिमी कर्णप्रयाग में 14 मिमी रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज 07 जुलाई सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है ,जिसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वही चार जिलों में भूस्खलन की चेतावनी भी जारी की गई है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 07 जुलाई सोमवार को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तरकाशी,चमोली,चंपावत ,नैनीताल ,पौड़ी ,उधम सिंह नगर ,हरिद्वार , अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में भी गरज- चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है , वहीं कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

चार जिलों में भूस्खलन का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के चार जिलों टिहरी, उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग और चमोली में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान की चेतावनी को देखते हुए आपदा परिचालन केंद्र ने इन जिलों में एडवाइजरी जारी कर दी है।

इस सम्बन्ध में अनुरोध है कि कृपया अपने नियंत्रणाधीन जनपद में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।
किसी भी आपदा/ दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।
आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।
समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।
उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।
विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाय।
मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाय। भारी वर्षा के दौरान अनिवार्य रूप से वाहनों एवं पैदल यात्रियों का आवागमन रोक दिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

सम्बन्धित जनपद के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जाये कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
संवेदनशील मार्गों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों पर भूस्खलन सम्बन्धी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए यथा आवश्यक उपकरणों जैसे कि जे०सी०बी० मशीन, पौकलैण्ड, मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक उपकरण आदि की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षित यात्रा के लिए सचेत किया जाय तथा सावधानी बरती जाय, सम्भावित भूस्खलन वाले क्षेत्रों में साइनेज आदि की व्यवस्था भी की जाय।
समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC/ राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों 0135-2710335, 0135-2710334, टोल फ्री नं0 1070, 9058441404 एवं 8218867005 पर तत्काल उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
Uttarakhand Weather Update, Nowcast For Uttarakhand Today

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: तीन शहरों की वायु गुणवत्ता सुधारने को मुख्य सचिव सख्त, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured IMD Update Today IMD Update Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nowcast For Dehradun Nowcast For Uttarakhand Nowcast for Uttarakhand Forced Today Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand Weather Weather Alert उत्तराखंड से खबर

Related Stories

चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
उत्तराखंड में सक्रिय मानसून के बीच बारिश, चार जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट। Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून सक्रिय, चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; आकाशीय बिजली और गर्जन की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
देहरादून के पटेलनगर में फाइनेंस कारोबारी की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: फाइनेंस कारोबारी की निर्मम हत्या, लेनदेन समेत सभी पहलुओं की जांच

Mohan Chandra Joshi July 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो के तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते अतिथि एवं उपस्थित छात्र-छात्राएं। Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न

  • देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की नई योजनाओं का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ

  • देहरादून में सड़क दुर्घटनाओं के लिए एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली की समीक्षा बैठक करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

  • पुलिस लाइन देहरादून में एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की

  • श्रावस्ती के समय माता मंदिर में गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में हवन करते श्रद्धालु। Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (454)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,878)
  • उधमसिंह नगर (1,302)
  • क्राइम (3,447)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,924)
  • नैनीताल (6,406)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (963)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,095)
  • यात्रा (409)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,141)
  • रुद्रप्रयाग (712)
  • रोजगार (508)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,361)
  • हरिद्वार (904)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Dehradun: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय आउटरीच कार्यक्रम संपन्न Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: निर्माण श्रमिकों के लिए सीएम धामी की बड़ी सौगात, कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand: सड़क हादसों में ‘गोल्डन ऑवर’ बचाने पर सरकार का फोकस, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Dehradun: एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के निधन पर पुलिस लाइन पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि अर्पित की Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब Shravasti: मां बगलामुखी महायज्ञ से भक्तिमय हुआ समय माता धाम, साधना पूर्ण होने पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब