उत्तराखंड मौसम अपडेट: राज्य के इन जनपदों में तेज हवाओं संग बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून (Weather Alert): उत्तराखंड में बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों ने 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय एंव कहीं कही मैदानी इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
- उत्तराखंड में 10 से 15 दिन पहले आ सकता है मानसून
देहरादून। देश में मानसून ने दस्तक दे दी है है। केरल में सामान्य से तीन दिन पहले मानसून पहुंचा है। इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर वर्तमान रफ्तार से हवाएं चलती रहीं तो राज्य में 12 जून से मानसून की शुरुआत हो जाएगी।
पहले 21 से 22 जून तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि हवाओं की रफ्तार थोड़ी सी भी धीमी हुई तो मानसून लेट हो सकता है। ऐसी स्थिति में 15 से 18 जून के बीच मौसमी बरसात शुरू होगी। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सामान्यत केरल में एक जून को मानसून पहुंचता है।
इस बार 29 मई को ही मानसून पहुंच चुका है। सामान्य समय से तीन दिन पहले मानसून आना भी अच्छे संकेत दे रहा है। हवाओं की रफ्तार जिस प्रकार की है, ऐसे में 12 जून तक कुमाऊं क्षेत्र में मानसून पहुंच सकता है। इधर, डॉ. सिंह ने बताया कि 3 जून के कुमाऊं क्षेत्र में भी प्री मानसून शुरू होने का अनुमान है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें