उत्तराखंड – मौसम का पहाड़ से मैदान तक इस दिन बदलेगा मिजाज , बारिश बर्फबारी को देखें weather update

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहेगा हालांकि पर्वतीय जनपदों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश ने ठंड की स्थिति को काफी बढ़ा दिया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में शुक्रवार की शाम रिमझिम बारिश हुई। इसकी वजह से ठंड में और इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 22 और 23 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के अन्य इलाकों और मैदानी क्षेत्र में ठंडक बढ़ने के रूप में सामने आ सकती है। Uttarakhand Weather Update
अक्टूबर आखिरी सप्ताह से बढ़ेगी ठिठुरन
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अक्टूबर आखिरी सप्ताह में तापमान में तेजी से गिरावट आने का दौर शुरू होगा और ठंड में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नवंबर पहले सप्ताह से पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में भी कड़ाके की ठंड महसूस होने के आसार रहेंगे। Uttarakhand Weather Update
पहाड़ की ऊंची चोटिया में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। पिथौरागढ़ जिले में दारमा क्षेत्र के कई माइग्रेशन गांवों और साथ लगते ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरी है। कई जगह 50 साल बाद बर्फबारी हुई है। ये इलाके लगभग 10 हजार फीट से भी ऊंचे हैं।
मुनस्यारी में अधिकतम 12 और न्यूनतम 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सीमांत जिले के खलिया, नागनीधुरा और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। जो पहले के मुकाबले 2 डिग्री गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है। मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया में पारा जीरो से नीचे चला गया है।
बागेश्वर जिले के पिंडारी और मैकतोली में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। घाटी में कोहरा दिख रहा है। अधिकतम 16 और न्यूनतम 12 डिग्री तक टेंपरेचर यहां रिकॉर्ड किया गया है। अल्मोड़ा का हाल भी जुदा नहीं है। यहां के जागेश्वर में तापमान गिरा है। न्यूनतम 8 व अधिकतम 14 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित एबटमाउंट का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार यहां का तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
Uttarakhand Weather Update



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें