Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज का मौसम पूर्वानुमान वर्षा – बर्फबारी और कोहरा ,कल से और बढ़ेगी ठंड
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today (31.12.2025), उत्तराखंड में आज का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: आज साल 2025 का आखिरी दिन है। पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क मौसम के बीच ठंड का प्रकोप चरम पर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी देखते हुए उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों के स्कूल- आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया गया है। वहीं अगले एक-दो दिन में तापमान में गिरावट आने से ठंड में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 31 दिसंबर बुधवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। खास तौर से प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्र में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधमसिंहनगर सहित अन्य मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं शीत दिवस की स्थिति हो सकती है।
इसका सीधा असर प्रदेश भर के तापमान में देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें अगले एक-दो दिन में तापमान गिरने से ठंड में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।
इधर देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन भी हवाई यातायात प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण सुबह से लेकर शाम तक कुल नौ उड़ानें अपने निर्धारित समय के काफी देर बाद एयरपोर्ट पहुंची।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज देहरादून का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा ,जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today Nowcast For Uttarakhand State Today
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


