Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में वीकेंड पर सुहावना रहेगा मौसम , जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow, उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल (14-15 फरवरी 2026): उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क और सामान्य बना हुआ है। सुबह- शाम ठंड के अलावा दिन में धूप खिलने से गर्मी का एहसास शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में वीकेंड पर मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड का मौसम आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में आज 14 फरवरी शनिवार और कल 15 फरवरी रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों के साथ ही हरिद्वार, देहरादून और उधम सिंह नगर में सुबह से ही शानदार मौसम रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलने के साथ बादल भी पूरी तरह छंट चुके हैं। दिन में धूप खिलने से तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ सीएस तोमर ने बताया कि उत्तराखंड के सभी जिलों में शनिवार और रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, सुबह और शाम की ठंड में भी कमी आ रही है। उन्होंने बताया 16 फरवरी को भी प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने बताया फिलहाल अगले दो-तीन दिन न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
17 फरवरी को पहाड़ों में मौसम बदलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 और 18 फरवरी को पहाड़ों में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना
17 और 18 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वीकेंड पर देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शुक्रवार को को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा । उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 24.9 और 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.1 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.7और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update Today and Tomorrow, Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


