Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड Weather Update: कई जिलों में झमाझम बारिश से मिली राहत, IMD ने फिर जारी किया Orange Alert
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड Weather Update: कई जिलों में झमाझम बारिश से मिली राहत, IMD ने फिर जारी किया Orange Alert

उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
देहरादून और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादलों के बीच सुहावना मौसम।

उत्तराखंड के कई जिलों में हुई झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून समेत कई जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के आसार; मौसम विभाग ने 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की जताई संभावना

देहरादून, 29 मई 2026: उत्तराखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। गुरुवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवाओं के साथ कई जिलों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया।
कई इलाकों में हुई भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक बारिश कालसी में 76.5 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा यमकेश्वर में 74 मिमी, नई टिहरी में 60.5 मिमी, ऋषिखाल में 57.5 मिमी, गंगोलीहाट में 43 मिमी, हाथीबड़कला में 37 मिमी, मसूरी में 35 मिमी, देहरादून में 33 मिमी और जॉलीग्रांट में 32.5 मिमी देवप्रयाग में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, पौड़ी और उत्तरकाशी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। वहीं अन्य जिलों में बिजली चमकने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली।
सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई है। विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चल सकता है। साथ ही ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
देहरादून में ऐसा रहेगा मौसम
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मसूरी में मौसम हुआ सुहावना
अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं पर्यटक भी सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। पिछले एक सप्ताह से मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन गुरुवार रात तेज गर्जना के साथ शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया।

तीन जून तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आगामी तीन जून तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Dehradun Weather Heavy Rain Alert IMD Alert Mausam Update Orange Alert Rainfall Alert Uttarakhand News Uttarakhand Rain Uttarakhand Weather Weather update

Related Stories

पिथौरागढ़ के बरड़ बैंड के पास उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा आरती करते हुए। Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ के बरड़ बैंड के पास उफनते बरसाती नाले में बहे स्कूटी सवार युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम। Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

  • हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट मंत्रियों के साथ गंगा आरती करते हुए। Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

  • अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,743)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,362)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (954)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल