Uttarakhand Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर बागेश्वर में सोमवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
आईएमडी ने 27 जुलाई के लिए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जबकि छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बागेश्वर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया।
देहरादून/बागेश्वर। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर तेज होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 जुलाई (सोमवार) के लिए देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र वर्षा दौर की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाण्डे द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 जुलाई (सोमवार) को जिले के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


