उत्तराखंड- मौसम का आया बड़ा अपडेट , इस दिन तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट ,देखें Weather Update
Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं हैं आगामी 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। uttarakhand weather update
आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार 19 जुलाई को प्रदेश भर में झमाझम बरसात होगी जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। uttarakhand weather update
22 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है 22 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी रहेगा। डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि 19 , 20 और 22 जुलाई को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी बारिश भी देखने को मिलेगी जिसको लेकर कई दौर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वही 21 जुलाई को प्रदेश भर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। uttarakhand weather update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


