Uttarakhand Weather: वीकेंड पर उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा, जानिए लेटेस्ट वेदर अपडेट
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today And Tomorrow(10-11 जनवरी2026), उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क मौसम के बीच सूखी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। वहीं पाल और कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे सुबह- शाम कड़ाके की ठंड बहाल कर रही है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिलने से कुछ राहत है। फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रहने का अनुमान है। वर्षा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज और कल (वीकेंड पर) मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड राज्य में आज 10 जनवरी शनिवार और कल 11 जनवरी रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। प्रदेश के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर और हरिद्वार सहित नैनीताल ,चंपावत ,पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज और कल मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 4डिग्री से शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 13 डिग्री से 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 6 डिग्री से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।
वहीं शुक्रवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधम सिंह नगर का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नई टिहरी का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


