Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और कल कैसा रहेगा मौसम , जानिए कब होगी बरसात
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News , उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में जहां सर्द हवाएं चलने से सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना है। वहीं मैदानी इलाकों में फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है,उसके बाद 4 नवंबर से पर्वतीय इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
आज का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 02 नवंबर 2025 शनिवार को उत्तराखंड राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पहाड़ से लेकर मैदानतक आंशिक बादल के साथ दिन में धूप खिलने के आसार हैं। सुबह- शाम के तापमान में हल्की गिरावट के अलावा मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।
कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में कल यानी 3 नवंबर सोमवार को भी मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि सुबह और शाम के तापमान में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।
4 नवंबर से बदलेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 4 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसके चलते उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग ,चमोली , पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। जिससे तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है वहीं ,मैदानी इलाकों में भी ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरु हो जाएगी।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा ,नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Uttarakhand Weather Update News Nowcast For Uttarakhand State
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



