Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम, पहाड़ से मैदान तक लेटेस्ट वेदर अपडेट देखें
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News Today and Tomorrow, उत्तराखंड में आज और कल का मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक वीकेंड पर आज और कल प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पहाड़ों में आसमान साफ और धूप खिलने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईए विस्तार से जानते हैं प्रदेश में वीकेंड पर आज शनिवार और कल रविवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज।
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान आज और कल
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार 7 फरवरी और कल रविवार 8 फरवरी को उत्तराखंड राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार आज और कल राज्य के सभी जिलों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले के अलावा पौड़ी ,चंपावत, देहरादून और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाए रह सकता है। इन क्षेत्रों में कोहरे के चलते दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित होने के आसार हैं। वहीं मैदानी इलाकों में सुबह से ही धूप खिलने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार राजधानी देहरादून में आसमान साफ रहेगा। सुबह के सुबह शहर के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है , लेकिन दिन चढने के साथ मौसम साफ हो जाएगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम होते ही तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ेगा। आईएमडी के अनुसार देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप निकलने से गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल किसी बड़े सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।
9 ,10 और 11 फरवरी को पहाड़ों में हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव होगा। इसके प्रभाव से 9 ,10 और 11 फरवरी को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। Nowcast For Uttarakhand State Today and Tomorrow
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


