Uttarakhand Weather: झमाझम बरसात के साथ हिमपात के आसार, अगले 24 घंटे में करवट लेगा मौसम
Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक शुष्क मौसम के बीच आसमान में धुंध और बादल डेरा डाले हुए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घण्टे बाद मौसम करवट लेने वाला है। 11 से 12 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तेज हवाओं संग बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज शुक्रवार 10 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों में धुंध और हल्का कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड राज्य में अगले 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन होगा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों में वर्षा- बर्फबारी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 और 12 जनवरी को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पंतनगर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा , वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। Uttarakhand Weather Update Nowcast Uttarakhand Forced
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें