Uttarakhand Weather: उत्तराखंड मौसम में होली से पहले बदलाव ,इन जिलों में दो दिन बारिश- बर्फबारी का अंदेशा
देहरादून। Uttarakhand Weather Update News, उत्तराखंड का लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 27 फरवरी और कल 28 फरवरी को कुछ पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि 1 मार्च से प्रदेश भर में मौसम शुष्क हो जाएगा।
उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज 27 फरवरी शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
कल का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 फरवरी शनिवार को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले (3000 मीटर से अधिक) इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के शेष जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
1 मार्च से प्रदेशभर में शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 1 मार्च से लेकर 4 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप खिले रहेगी जबकि सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस हो सकती है।
तापमान की स्थिति
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो उत्तराखंड में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। अगले 4 से 5 दिनों के बाद इसके 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रह सकती है। साथ ही 4 मार्च के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
आज देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। राजधानी देहरादून में दिन के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री का इजाफा हुआ। दून का अधिकतम तापमान 27.7 और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 12.4 डिग्री रहा। Nowcast For Uttarakhand State , Uttarakhand Weather Update News
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


