Uttarakhand: विजिलेंस का एक्शन जारी ,अब दरोगा को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
एसएसपी ने आरोपित दरोगा को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
मुकदमे को निपटाने की एवज में रिश्वत की कर था मांग
Udham Singh Nagar News- उत्तराखंड में विजिलेंस का भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में विजिलेंस हल्द्वानी की टीम ने उधम सिंह नगर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति ने आरोपी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
आपको बता दें कि दिनेशपुर निवासी एक व्यक्ति ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मुकदमे की जांच एएसआई अनवर अहमद द्वारा की जा रही थी। अनवर अहमद ने मुकदमे को निपटाने और राहत दिलाने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की। पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस द्वारा पूरे मामले की गुप्त जांच कर ट्रैप प्लान तैयार किया गया और आज दिनांक 24 फरवरी 2026 मंगलवार को विजिलेंस की एक टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दरोगा अनवर अहमद को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपय की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के समय रिश्वत की रकम भी मौके से बरामद की गई। पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया, साक्ष्य संकलन और गवाहों की मौजूदगी में अंजाम दी गई।
एसएसपी उधम सिंह नगर ने आरोपित दरोगा को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भ्रष्टाचार के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का सख्त एक्शन — थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
मुख्यमंत्री उत्तराखंड की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा थाना दिनेशपुर में तैनात उपनिरीक्षक अनवर अहमद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद पुलिस में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार अथवा कदाचार को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


