Uttarakhand: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत , अनियंत्रित कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी
पुलिस- एसडीआरएफ ने खाई से बरामद किए शव
घटना के बाद गांव में छाया मातम
Uttarkashi News- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है , यहां
यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊंखड्ड से डामटा की ओर आ रही एक कार बदाणी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। इनमें एक युवक सेना का जवान था और छुट्टी में घर आया था, जबकि दूसरा छह बहनों का इकलौता भाई था।
सूचना पर पहुंची डामटा चौकी पुलिस, बड़कोट से पहुंची एसडीआरएफ व नौगांव से पहुंची फायर की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को खाई से निकाला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को काले रंग की टाटा नेक्सन कार रिखाऊंखड्ड से डामटा की ओर आ रही थी। जो कि रिखाऊंखड्ड से करीब चार किमी आगे डामटा की ओर बदाणी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में सीधे नीचे यमुना नदी किनारे जा गिरी।
हादसे में कार चालक तुषार खत्री (25) पुत्र दिनेश सिंह व अजय सिंह (26) पुत्र मिजान सिंह दोनों निवासी ढुईंक पोस्ट रिखाऊं थाना पुरोला उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना स्थानीय निवासी ने फोन के माध्यम से पुलिस को दी, जिस पर डामटा चौकी से पुलिस टीम, बड़कोट से एसडीआरएफ व नौगांव से फायर सर्विस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
शवों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा में पंचनामा भरा गया। हादसे में जवान युवकों की मौत से ढुईंक गांव में शोक की लहर है। हादसे में मृतक तुषार खत्री गढ़वाल राइफल्स का जवान था। जो छुट्टी पर घर आया हुआ था। जबकि अजय सिंह इकलौता पुत्र और छह बहनों का भाई था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


