Uttarakhand: खड़े ट्रक के अंदर दम घुटने से दो लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा
Nainital News- नैनीताल जिले के रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां पीरूमदारा के स्टोन क्रशर में रेता लेने आए चालक व उसके साथी की ट्रक के कैबिन में पेट्रोमैक्स की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। दोपहर एक बजे लोगों को घटना की जानकारी हुई। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक आपस में चाचा और भतीजे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिला संभल के पोस्ट आफिस असनोली के ग्राम चंदवार की मंडिया निवासी चालक मोहम्मद इकरार उम्र 35 पुत्र बुन्दू व इरफान उम्र 30 पुत्र रुस्तम हुसैन रामनगर के पीरूमदारा के क्रशर में 22 टायरा ट्रक में रेता लेने आए थे। रात एक बजे वह क्रशर में पहुंचे। रात में क्रशर में तकनीकी वजह से रेता नहीं भर पाया। आज सुबह पांच बजे वाहन में रेता भरा गया। जिसके बाद वह ठंड से बचने के लिए गाड़ी की केबिन में दरवाजे व शीशे बंद कर पेट्रोमैक्स जलाकर सो गए।
पूर्वाह्न 11 बजे उन्हें एक परिचित ने उठाया तो उन्हें केबिन में सोया हुआ समझकर वापस चले गए। दिन में एक बजे तक वह नहीं उठे। काफी देर होने और उन्हें उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उठे।
इसके बाद केबिन का शीशा तोड़ा तो वह अचेत अवस्था में थे। सरकारी अस्पताल लाने पर उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। मृतक इकरार का एक लड़का तीन लड़की है। जबकि दूसरा मृतक इरफान गाड़ी मालिक का भैया बताया जा रहा है। चौकी प्रभारी वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि केबिन में शीशे में पेट्रोमैक्स की गैस बाहर नहीं निकलने से दम घुटने से उनकी मौत हुई है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


