Uttarakhand: ट्यूशन टीचर की काली करतूत , नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
Udham Singh Nagar Crime News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक ट्यूशन टीचर ने नाबालिक छात्रा को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया।
रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में कोचिंग गई ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर निवासी 16 वर्षीय किशाेरी ट्रांजिट कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान विशाल छात्रा को ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर धमकी दी गई।
बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसका पता चलते ही पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की।
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। साथ ही शनिवार सुबह कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


