उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर युवती की मौत, दो घायल
प्रतीकात्मक फोटो
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सितारगंज निवासी 27 वर्षीय मीनाक्षी रौतेला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए, हादसे के बाद राहत-बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा।
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक 27 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, कुमाऊं क्षेत्र के सितारगंज (उधम सिंह नगर) निवासी मीनाक्षी रौतेला पुत्री शिवराज सिंह रौतेला सोमवार को केदारनाथ धाम के दर्शन कर पैदल यात्रा मार्ग से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान चीरबासा के समीप अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे, जिनकी चपेट में वह आ गईं।
हादसे में मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहत दल ने तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Chirbasa क्षेत्र में हुए इस हादसे ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर मंथन शुरू हो गया है।
। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी 22 मई को सोनप्रयाग क्षेत्र में चट्टान गिरने की घटना में एक व्यापारी की मौत हो चुकी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


