उत्तराखंड:राज्य की इस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम तीरथ
गंगोत्री विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं सीएम!
ऋषिकेश: मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव के लिए सीट के चयन को लेकर आज-कल में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। गंगोत्री विधानसभा सीट के लिए भी उनके चुनाव क्षेत्र के रूप में चयन किया जा सकता है। बता दे कि सीएम के लिए आधा दर्जन से अधिक विधायक अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने ऋषिकेश में पत्रकार वार्ता के दौरान कह चुके हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विधानसभा चुनाव के सीट के चयन के लिए तेजी से मंथन कर रहा है। जिस पर जल्द अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। और जो भी निर्णय होगा वह सबको बता दिया जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि गंगोत्री विधानसभा सीट भी मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने वाली संभावित सीटों में प्रमुखता से शामिल है। इसके अलावा अन्य सीटों पर भी चर्चा चल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि गंगोत्री विधानसभा सीट में उपचुनाव होना है। गंगोत्री से कई कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यहां चुनाव कब होगा यह चुनाव आयोग को ही तय करना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें