उत्तराखंड- राज्य की इन 10 महिलाओं को मिलेगा नंदा देवी वीरता सम्मान

देहरादून। आज प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना डंका बजा रही है। सेना से लेकर खेल के मैदान तक बेटियों की प्रतिभा पूरा देश देख रहा है। अब वीरता और साहस दिखाने वाली उत्तराखंड की 10 नारियों को ‘नंदा देवी वीरता सम्मान’ से नवाजा जाएगा। आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा की है।
यह सम्मान समारोह एक नवंबर को आयोजित किया जायेगा। बता दें कि श्री नंदादेवी राजजात पूर्व पीठिका समिति की ओर से हर साल अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इस साल वीरता और साहस के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। चयन समिति की अध्यक्ष एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि 10 महिलाओं को नंदा देवी वीरता सम्मान से नवाजा जाएगा।
इन नारियों को मिलेगा सम्मान
पौड़ी से फ्लाइंग ऑफिसर निधि बिष्ट, बागेश्वर से अनीता टम्टा, पिथौरागढ़ के धारचूला की कलावती बडाल, चंपावत की तारा जोशी, कपकोट की तारा टाकुली, तारा पांगती, पिथौरागढ़ से गीता देवी पांगती, बागेश्वर से आशा देवी, चंबा से निवेदिता पंवार, पिथौरागढ़ से सीता देवी बुरफाल को सम्मान के लिए चयनित किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें