Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand : कुमाऊं को मिली 2217 करोड़ रुपए की सात परियोजनाओं की सौगात
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand : कुमाऊं को मिली 2217 करोड़ रुपए की सात परियोजनाओं की सौगात

Mohan Chandra Joshi February 13, 2024
ख़बर शेयर करें -

Champawat News : चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज 13 फरवरी मंगलवार को कुमाऊं को बड़ी सौगत दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यहां से 2,217 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। ये राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड के विकास को रफ्तार देने का काम करेंगे।

नितिन गडकरी सुबह उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट टनकपुर पहुंचे। टनकपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2,217 करोड़ रुपए की योजनाओं की शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य 2024 की समाप्ति तक विश्व स्तरीय सड़कों में शामिल हो जाएगा। उन्होंने चम्पावत के गुरु गोरखनाथ धाम में रोपवे का निर्माण किए जाने का ऐलान किया। साथ ही कहा कि केंद्रीय सड़क निधि से उत्तराखंड को 300 करोड़ रुपए अतिरिक्त धनराशि दी जाएगी। कहा कि राज्य के विभिन्न सड़क मा,र्ग जिनमें वन भूमि की स्वीकृति प्राप्त होनी है, ऐसे सड़क मार्गों के निर्माण हेतु वन भूमि स्वीकृत होते ही 10 हजार करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी। राज्य में 16 हजार 500 करोड़ रुपए की लागत से 60 रोपवे बनाए जा रहे हैं। राज्य में पर्वतमाला योजना प्रारंभ की गई है। राज्य सरकार भूमि प्रदान करेगी तो हाईवे से लगी भूमि में पार्किंग सहित पर्यटन तथा अन्य अवस्थापना सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विभिन्न विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों के सहयोग से सड़क निर्माण का कार्य करने के साथ ही भूस्खलन को रोके जाने हेतु कार्य कराया जा रहा है।

कहा कि केदारखंड से मानसखंड तक बेहतर कनेक्टिविटी बनाई जा रही है। प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अनेक परियोजनाओं पर कार्य कराए जाने के साथ ही डीपीआर तैयार की जा रही है। उत्तराखंड राज्य में वर्तमान में 1 लाख 40 हजार करोड़ की लागत के कार्य चल रहे हैं। इस वर्ष इस धनराशि को बढ़ाकर 2 लाख करोड़ किया जाएगा। वर्तमान में जो भी कार्य हो रहे हैं या होने हैं उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर के अंतर्गत दिनेशपुर- मदकोटा में 16 किमी सड़क सुधरीकरण/पुनर्निर्माण कार्य की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने काठगोदाम से नैनीताल मार्ग का 2 लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग- 109, लंबाई 33 किलोमीटर, लागत 710 करोड़। कंगारछीना से अल्मोड़ा मार्ग का 2 लेन चौड़ीकरण का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग- 309ए, लंबाई 35 किलोमीटर लागत 451 करोड़। कांडा से बागेश्वर मार्ग का 2 लेन चौड़ीकरण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग- 309ए, लंबाई 20 किलोमीटर, लागत 203 करोड़। काशीपुर से रामनगर मार्ग का 4 लेन चौड़ीकरण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग-309ए लंबाई 18 किलोमीटरए लागत 495 करोड़। उडयारी बैंड से कांड मार्ग का 2 लेन चौड़ीकरण का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग- 309ए, लंबाई 30 किलोमीटर, लागत 349 करोड़। बागेश्वर से सरयू नदी एवं गोमती नदी पर दो पुलों का सुद्रणीकरण का कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग- 309ए, लागत 5 करोड़। राष्ट्रीय राजमार्ग- 109 पर क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण कार्य लागत 4 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क कनेक्टिविटी का होना महत्वपूर्ण है। आज सरकार द्वारा प्राथमिकता से गांव गांव तक सड़क सुविधा दी जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा आज उत्तराखंड राज्य में अनेकानेक सड़क परियोजनाओं के अंतर्गत कार्य कराया जा रहा है। आज केदारखंड से मानसखंड तक बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। तेजी से राज्य में सड़क निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य देवभूमि है, यहां के धार्मिक स्थल देव स्थल हैं। जो हमारे हजारों वर्षों की पुरानी पहचान व धरोहर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प जो भविष्य के लिए लक्ष्य हमारे द्वारा तय किया गया है, उसे प्राप्त करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। हमारा लक्ष्य हर एक नागरिक को बेहतर जीवन प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे प्रदेश में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी हुई है। सीमांत क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के साथ ही चार धाम यात्रा मार्गो के साथ ही मानसखंड मंदिर माला में विभिन्न धामों को सड़कों से जोड़ा गया है तथा जोड़ने का कार्य गतिमान है। आलवेदर सड़क का निर्माण करने के साथ ही अनेक सड़क परियोजनाओं के कार्यों के साथ.साथ संवेदनशील सड़क मार्ग में सुरक्षा के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र टनकपुर, चम्पावत से पिथौरागढ़, धारचूला तक सड़क चौड़ीकरण के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। राज्य में नई कार्य संस्कृति आई है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो रहे हैं। पूर्णागिरी दर्शन करने के लिए साल भर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह संख्या तभी बड़ी है जब यहां की रोड कनेक्टिविटी बेहतर है।

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों में रोपवे का निर्माण किए जाने की मांग केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी। जिसमें जनपद चम्पावत के ब्यानधूरा तथा गुरु गोरखनाथ धाम तक, जनपद पिथौरागढ़ के चंडाक से हाट कलिका मंदिर तक तथा पिथौरागढ़ नगर से थल केदार मंदिर तक तथा मुनस्यारी के बलाती फार्म से खालिया टॉप तक तथा जनपद नैनीताल के देवगुरु तक रोपवे निर्माण किए जाने की मांग करते हुए कहा कि राज्य के लिए जो 59 परियोजनाएं हैं, उनमें यह भी स्वीकृत कराई जाए। जिसमें गुरु गोरखनाथ रोपवे को केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा मंजूरी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विकास परियोजनाओं पर मुख्य सचिव सख्त, धीमे प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि विगत 10 वर्षों में भारत का कायाकल्प हुआ है। विश्व के सभी देश इसे मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया है। आज उत्तराखंड राज्य निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, सीमांत क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी लगातार सुदृढ़ हो रही है। नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ ही चार धाम तथा मानसखंड मंदिर माला को जोड़ने हेतु बनाई जा रही सड़क परियोजनाओं के साथ ही प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अभियंता सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय डीके शर्मा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक काशीपुर त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी व लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand : कुमाऊं को मिली 2217 करोड़ रुपए की सात परियोजनाओं की सौगात uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड से बड़ी खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड वन विभाग में 19 अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच बागेश्वर में 6 अगस्त को स्कूल बंद। Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बागेश्वर
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड वन विभाग में 19 अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

  • उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

  • सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए। Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • उत्तराखंड में ईपीएफओ के क्षेत्रीय एवं जिला कार्यालयों की स्थापना संबंधी प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

  • नई दिल्ली में इंडोनेशिया दूतावास में सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार और कार्यवाहक राजदूत युधो सासोंगको संस्कृत सहयोग पर चर्चा करते हुए। Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,019)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (11,005)
  • नैनीताल (6,428)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,125)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: पीएम आवास योजना पर सरकार सख्त, 30 सितंबर तक सभी लंबित परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन Uttarakhand News: विश्व संस्कृत दिवस से पहले उत्तराखंड की वैश्विक पहल, इंडोनेशिया के साथ संस्कृत सहयोग पर मंथन