उत्तराखंड मौसम- फिर तेज होगी मानसून की एक्टिविटी , 48 घंटे मूसलाधार बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी
Dehradun , Uttarakhand Wether Update: उत्तराखंड में अगले दो दिन मानसून की एक्टिविटी तेज होने की संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक बार फिर से शुक्रवार यानी आज मानसून तेजी पकड़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने की सलाह दी है। uttarakhand weather update
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में आज और कल यानी 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है
विशेषकर राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं शेष जनपदों में भारी बारिश का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। uttarakhand weather update
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले एक-दो दिन मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। उन्होंने बताया है कि देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश की आशंका है आकाशीय बिजली चमकने एवं तीव्र बौछारों के कई दौर चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

जिसको लेकर मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट तथा 23 और 24 जुलाई को यलो अलर्ट जारी किया है। uttarakhand weather update
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


