उत्तराखंड मौसम: मानसून की विदाई से पहले बरसेंगे बादल , मौसम विभाग ने जारी किया यल़ो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां धीमी हो गई है लेकिन मानसून की अभी विदाई नहीं हुई है। मौसम विज्ञान की मानें तो 10 अक्टूबर के आसपास उत्तराखंड राज्य से मौसम की विदाई हो सकती है उससे पहले राज्य के कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं मौसम विभाग द्वारा 5 अक्टूबर गरज चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में मानसून कुछ कमजोर पड़ा है। अगले तीन दिन प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है। पांच अक्टूबर के बाद मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है।
10 अक्टूबर के आसपास मानसून हो सकता विदा
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, सामान्यत: उत्तराखंड में 30 सितंबर से पांच अक्टूबर तक मानसून विदा हो जाता है, लेकिन इस बार राजस्थान और आसपास के इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मानसून की विदाई में देर हुई। सात और आठ अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इसके बाद मानसून की विदाई शुरू होने की उम्मीद है। 10 अक्टूबर के आसपास मानसून उत्तराखंड से जा सकता है। बता दें, दिल्ली, पंचाब, चंडीगढ़ से मानसून लौट चुका है और हिमाचल, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों से भी विदाई शुरू हो चुकी है।

5 अक्टूबर को येलो अलर्ट
विभाग ने 2 अक्टूबर 3 अक्टूबर 4 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के सभी जनपदों एवं उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है साथ ही गढ़वाल क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई है मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को आकाशीय बिजली की गंभीरता को देखते हुए कहा है कि कहीं कहीं बिजली गिरने के साथ जान माल की संभावना बन सकती है इस दौरान गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहने तथा गर्जन के दौरान जानवरों को बाहर ना बांधने की भी हिदायत दी गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें