Uttarakhand: स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त , दंपति की मौत ,पुत्र घायल
डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर नीचे सड़क पर गिरी स्कॉर्पियो
बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर हुआ हादसा
Almora News- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दंपति की मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन में पति-पत्नी और पुत्र सहित कुल तीन लोग सवार थे।
घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा शनिवार को धौलछीना-सेराघाट मार्ग पर कसाण बैंड के पास हुआ।
बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कसाणबैंड के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली में पंजीकृत स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 50 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी।
हादसे में वाहन सवार दिल्ली निवासी दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्कार्पियो संख्या डीएल-3सीसी-जेड-8690 में प्रणव राय (75 वर्ष) निवासी बी वन, बसंत कुंज, दिल्ली अपनी पत्नी शुभ्रा राय (62 वर्ष) एवं पुत्र सिदार्थ राय (47 वर्ष) के साथ नीब करौली बाबा के दर्शन कर अल्मोड़ा होते हुए धारचूला जा रहे थे।
कसाणबैंड के पास तीखे मोड़ पर वाहन चालक सिदार्थ राय का संतुलन बिगड़ गया, जिससे स्कार्पियो डिवाइडर से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। प्रणव राय और उनकी पत्नी शुभ्रा वाहन के भीतर ही फंस गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल सिदार्थ राय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अंदर फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और लोडर मशीन की मदद से वाहन के दरवाजे तोड़े गए, तब जाकर शवों को बाहर निकाला जा सका।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति और मोड़ पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


