Uttarakhand: यहां सरेबाजार युवती की गर्दन काटकर हत्या , इलाके में हड़कंप
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
घटना के बाद व्यापारियों ने किया बाजार बंद , भारी पुलिस बल तैनात
Dehradun News- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है ,यहां नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मछली बाजार में आज सोमवार सुबह एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद बाजार क्षेत्र में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया है। मृतक युवती की पहचान गुंजन श्रीवास्तव उर्फ गुन्नू उम्र 23 वर्ष रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवती घर से बाहर निकली थी और इसी दौरान एक युवक से बातचीत के समय उस पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोपी ने धारदार हथियार (चापड़) से गला रेतकर युवती को मौत के घाट उतार दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार (27) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मछली बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था और उसकी मृतक युवती गुंजन से पहले से पहचान थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक युवती के बीच पूर्व में प्रेम संबंध था आरोपी ने पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दी थी दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपी आकाश मन्नूगंज, खुड़बुड़ा मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी न केवल शादीशुदा है, बल्कि उसका एक बच्चा भी है। हत्या के पीछे के कारणों की तलाश के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा रंजिश या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद मछली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस नृशंस हत्या पर गहरा आक्रोश जताया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Union Budget 2026: आम बजट में जनता के लिए क्या हुआ सस्ता-महंगा, वित्त मंत्री ने किए बड़े ऐलान