उत्तराखंड: सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए नई समय-सारणी जारी
उत्तराखंड में सभी स्कूलों के लिए ग्रीष्म और शीतकालीन सत्र की नई समय-सारणी जारी, तत्काल प्रभाव से लागू
उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के समस्त सरकारी और निजी माध्यमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारणी निर्धारित कर दी है। सचिव रविनाथ रमन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र के लिए स्कूलों का समय अलग-अलग होगा।
ग्रीष्मकालीन सत्र (1 अप्रैल – 30 सितंबर)
प्रार्थना सभा: सुबह 07:45 से 08:05 तक
पढ़ाई (वादन): सुबह 08:05 से दोपहर 02:05 बजे तक (कुल 8 वादन)
भोजन अवकाश (Interval): सुबह 10:45 से 11:25 तक
शीतकालीन सत्र (1 अक्टूबर – 31 मार्च)
प्रार्थना सभा: सुबह 08:50 से 09:10 तक
पढ़ाई (वादन): सुबह 09:10 से दोपहर 03:10 बजे तक
भोजन अवकाश (Interval): सुबह 11:50 से दोपहर 12:30 तक
अतिरिक्त निर्देश
प्रत्येक पीरियड (वादन) 40 मिनट का होगा
भोजन अवकाश के लिए 40 मिनट का समय निर्धारित
यह आदेश तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा
शासन ने स्पष्ट किया कि 28 अगस्त 2018 के पुराने आदेश में समय-सारणी में संशोधन किया गया है, जबकि अन्य शर्तें पहले की तरह ही रहेंगी।

उद्देश्य
यह कदम छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के साथ-साथ मौसम की बदलती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


