उत्तराखंड – बारिश संग बर्फबारी से सुहाना हुआ मौसम, 08 नवंबर तक पहाड़ से मैदान तक देखें weather update

Dehradun, Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के उच्च हिमालय क्षेत्रों में रिमझिम बारिश के साथ बर्फबारी के बाद मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि पहाड़ों में सुबह शाम कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है वहीं दोपहर में धूप खिलने से राहत का आलम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आगामी 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। Uttarakhand Weather Update
मौसम पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज रविवार को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश की संभावना नहीं है।
चमोली के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी
चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। यहां कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है।
मलारी गांव में लगभग तीस से पैंतीस परिवार इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है। जबकि घाटी के अन्य ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास को लौट चुके है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है।
शुक्रवार दोपहर बाद बद्रीनाथ धाम में भी झमाझम बर्फबारी हुई, जिसके बाद यहां जबरदस्त सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है. वहीं बर्फबारी के बीच श्रद्धालुओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है शनिवार को मौसम सुहाना होने के साथ ही बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। Uttarakhand Weather Update
आठ नवंबर तक मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मौसम
यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि आठ नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ नवंबर के बाद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मैदानी इलाकों में मौसम साफ
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कड़ी धूप के बीच मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आठ नवंबर तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। शाम को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कड़ी धूप निकली और दोपहर बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। Uttarakhand Weather Update


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें