उत्तराखंड- यहां स्कूल के शौचालय की छत गिरी , एक बच्चे की मौत 5 घायल ,CM ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने और घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए है।
चंपावत। जनपद चंपावत के तहसील पाटी अंतर्गत ग्राम मौनकांडा में प्राथमिक विद्यालय में पुराने जीर्ण शीर्ण शौचालय की छत गिरने से 1 बच्चें की मृत्यु हो गई वही 5 बच्चें घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्हें घटना स्थल पर ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से मृत एवम घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। चिकित्सकीय टीम एंबुलेंस, बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और राहत बचाव का कार्य किया।
चंपावत जनपद से बड़ी दुःखद हादसे की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में 8 वर्षीय चंदन सिंह पुत्र गोधन सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में साहस देने की प्रार्थन की और दुर्घटना में मृत एवम घायल बच्चों के परिजनों को सरकार की तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी पाटी रिंकू बिष्ट घटना स्थल पहुंच कर हादसे की जानकारी ली। अचानक हुए हादसे के बाद स्कूल में मातम पसर गया और बच्चे सहम गए। हादसे की खबर अभिभावकों को मिलते ही वे भी स्कूल पहुंच गए।
हादसे में हिमांशु चंद्र पुत्र कैलाश राम कक्षा 5, सोनी पुत्री श्याम सिंह उम्र 7 वर्ष कक्षा 3, सगुन पुत्री श्याम सिंह उम्र 9 वर्ष कक्षा 4 तथा रिंकु सिंह पुत्र गोधन उम्र 9 वर्ष कक्षा 5, हसीना पुत्री कैलाश सिंह कक्षा 3 घायल हो गए। आंशिक रूप से घायल बच्चों को उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट लाया गया। उपचार के बाद सभी बच्चें खतरे से बाहर है।

घटना पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक , मृतक के परिजनों को दो लाख की सहायता और मामले की जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मौनकाण्डे में एक दुःखद घटना में विद्यालय में शौचालय की छत गिरने से कक्षा 03 में अध्ययनरत् एक छात्र की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सभी सरकारी स्कूल भवनों का निरीक्षण कर लिया जाए। जहां जरूरी हो वहां भवनों के मरम्मत संबंधी काम करवा लिया जाए। यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि कक्षाएं पूरी तरह से सुरक्षित भवनों में ही संचालित हो।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें