उत्तराखंड- प्रधानमंत्री ने दी सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई ,संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है जन्म दिवस

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन प्रदेश भर में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में बधाई दी है, प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि ” उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई, वह उत्तराखंड को बदलने और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के कई प्रयासों में सबसे आगे हैं। वह लोगों की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।” वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य में कई कार्यक्रम
हो रहे हैं।
प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर आज देहरादून के टपकेश्वर महादेव मदिर में परिवार समेत पूजा अर्चना की इस अवसर पर सीएम की पत्नी गीता धामी और उनकी माता मौजूद रही सीएम धामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्मदिन की बधाई दी तो सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा की प्रधानमंत्री की मोदी के नेतृत्व में हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने की तरह आगे बढ़ रहे हैं सीएम पुष्कर सिंह धामी के अनुसार अपने जन्मदिन पर उन्होंने प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भोलेनाथ से की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकल्प दिवस के अवसर पर घंटाघर, देहरादून में संकल्प दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर कहा जन भावनाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। उत्तराखंड की जनता से किए वायदों को पूरा करने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की जनता के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के सहयोग से राज्य को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया जायेगा। राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, संगठन मंत्री अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें