Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

उत्तराखंड रोजगार समाचार: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन तिथि

उत्तराखंड में नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 12 जून से 2 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Mohan Chandra Joshi June 4, 2026
अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ की सांकेतिक तस्वीर।

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए 12 जून से आवेदन शुरू। (सांकेतिक फोटो)

ख़बर शेयर करें -

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा अवसर, GNM और B.Sc नर्सिंग अभ्यर्थियों से मांगे गए आवेदन

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर (महिला/पुरुष) के 196 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 2 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी विज्ञापन संख्या उ०चि० से०च० बो०/परी०/16/2025-26/448 दिनांक 03 जून 2026 के तहत समूह ‘ग’ के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार घट या बढ़ सकती है।
कुल 196 पदों पर होगी भर्ती
भर्ती अभियान के तहत कुल 196 पदों को भरा जाएगा। इनमें नर्सिंग ऑफिसर (महिला) डिप्लोमा वर्ग के 126 पद, नर्सिंग ऑफिसर (महिला) डिग्री वर्ग के 31 पद, नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिप्लोमा वर्ग के 31 पद तथा नर्सिंग ऑफिसर (पुरुष) डिग्री वर्ग के 8 पद शामिल हैं।
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-7 के अंतर्गत 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
योग्यता और आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो डिप्लोमा श्रेणी के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं डिग्री श्रेणी के लिए बीएससी नर्सिंग, बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग अथवा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की योग्यता निर्धारित की गई है।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 03 जून 2026 को जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 12 जून 2026 से शुरू होंगे, जबकि आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 02 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध रहेगी। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।


ऑनलाइन आवेदन से पहले पढ़ें यह जरूरी जानकारी
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। अन्य वर्गों से संबंधित शुल्क और विस्तृत पात्रता की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधी विस्तृत अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Related Stories

हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

  • हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (478)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,820)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,172)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति