Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड निकाय चुनाव संपन्न , इस जिले में सबसे अधिक मतदान
 
                देहरादून। उत्तराखंड के सभी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अनतिंम सूची के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदान 65.3 प्रतिशत रहा है। जनपद वार आंकड़ों में देखें तो सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रुद्रप्रयाग जिले में 71.15 हुआ है।
देखें जिलेवार आंकड़े

अल्मोड़ा: मतदान 63% तक पहुँचा
बागेश्वर : 67.19%
चमोली: सुबह 9.14% से बढ़कर शाम 4:00 बजे तक 66.64% मतदान हुआ।
चंपावत: मतदान 64% हो गया, जो सुबह 10:00 बजे 12.07% था।
देहरादून: राजधानी में सुबह 10:00 बजे 10.05% मतदान के बाद शाम तक 55% मतदान हुआ।
हरिद्वार: सुबह 13.03% से बढ़कर शाम तक 65% मतदान हुआ।
नैनीताल: सुबह 10:00 बजे 10.94% की तुलना में शाम तक 69.78% मतदान
पौड़ी गढ़वाल: जिले में शाम तक 66.05% मतदान हुआ
पिथौरागढ़: सुबह 10.82% से शुरू होकर शाम तक 64.75% मतदान हुआ।
रुद्रप्रयाग: सुबह 10:00 बजे 10.70% से शुरू होकर 71.15% मतदान हुआ।
टिहरी गढ़वाल: सुबह 10:00 बजे 9.67% से बढ़कर शाम तक मतदाताओं की भागीदारी बढ़कर 61.8% हो गई।
उधम सिंह नगर: जिले में सुबह 13.89% से बढ़कर शाम तक 70.06% मतदान हुआ।
उत्तरकाशी: सुबह 10.84% से शुरू होकर शाम तक 61% मतदान हुआ।
अनंतिम मतदान डेटा के मुताबिक राज्य में 65.03 फीसदी वोटिंग के आंकड़े सामने आए हैं।
उत्तराखंड में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गए। मतदान सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे बाद तक चला। राज्यभर में 100 नगर निकायों के लिए मतदान हो रहा था, जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल थीं। इस चुनाव में कुल 5405 प्रत्याशी विभिन्न पदों पर चुनावी मैदान में थे, जिनमें मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्य/पार्षद के पदों के उम्मीदवार शामिल हैं।
निर्वाचन आयोग ने चुनाव के सुचारू आयोजन के लिए 16,284 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया है, जबकि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 25,800 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया। नगर निगमों में मेयर पद के लिए 72 प्रत्याशी थे, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए 445 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।अब शनिवार 25 जनवरी को मतगणना के साथ ही सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
 
 
 
 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



 
                                                          
                                                          
                                                          
                                                          
                                                         