Uttarakhand Nikay Chunav: सभी निकायों के चुनाव परिणाम जारी, इस प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत
देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। प्रदेश के सभी 100 नगर निकायों में 11 नगर निगम सहित 43 नगर पालिका और 46 नगर पंचायत के परिणाम घोषित हो गए हैं।
प्रदेश के 11 नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने 10 मेयर सीटों पर सफलता हासिल की वहीं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। चुनावी परिणाम के आंकड़ों में नजर डालें तो सबसे अधिक मतों से देहरादून नगर निगम में भाजपा के सौरभ थपलियाल ने 105295 मतों से सबसे बड़ी जीत हासिल की है। देहरादून नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को 241778 मत प्राप्त हुए वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विरेंद्र सिंह पोखरियाल को 136483 मत प्राप्त हुए हैं।
11 नगर निगमों में भाजपा के 10 मेयर, एक निर्दलीय
अल्मोड़ा में भाजपा के अजय वर्मा
हल्द्वानी से भाजपा के गजराज बिष्ट
पिथौरागढ़ में भाजपा की कल्पना देवलाल
देहरादून में भाजपा के सौरभ थपलियाल
कोटद्वार में भाजपा के शैलेंद्र सिंह रावत
रुद्रपुर से भाजपा का विकास शर्मा
ऋषिकेश से भाजपा के शंभू पासवान
काशीपुर से भाजपा के दीपक बाली
रुड़की से भाजपा की अनिता देवी अग्रवाल
हरिद्वार से भाजपा की किरण जैसल
श्रीनगर में निर्दलीय आरती भंडारी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें