Uttarakhand News: उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के हुए तबादले, देखिए सूची

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है। दरअसल शासन में सचिवालय सेवा के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई है ,आदेश के अनुसार सचिवालय में कुल 7 अधिकारियों को बदला गया है , जिसमें कई अहम विभागों को देख रहे अधिकारी शामिल हैं।
सचिवालय में सात अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है।
सूची में संयुक्त सचिव मुकेश राय का नाम शामिल हैं।
मुकेश राय हाल ही में संयुक्त सचिव स्तर पर प्रमोट किए गए थे।
लेकिन अब उन्हें आबकारी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त सचिव महावीर सिंह कंडारी को आबकारी विभाग से हटाया गया है। महावीर सिंह कंडारी के पास आयुष विभाग भी था। जबकि इस सूची में उन्हें अतिरिक्त रूप से गन्ना एवं चीनी की जिम्मेदारी मिली है।
इसी तरह डिप्टी सेक्रेटरी हरीश सागर को पर्यटन और नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है।
अंडर सेक्रेटरी में राम सिंह को अल्पसंख्यक विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
अंडर सेक्रेटरी नंदराम को तकनीकी शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह सोनिया भारती को अल्पसंख्यक विभाग में 6 साल पूरे होने के बाद उनसे ये जिम्मेदारी वापस ली गई है, अब उन्हें पर्यटन विभाग दिया गया है।
अंडर सेक्रेटरी हेमा पांडे को वन विभाग के साथ अब पर्यावरण विभाग भी दे दिया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें