Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल , पांच जिलाधिकारियों समेत 44 अफसरों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच जिलाधिकारियों समेत 44 आईएएस और पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। आईएएस ललित मोहन रयाल को नैनीताल, गौरव कुमार चमोली, आशीष भटगाईं पिथौरागढ़, अंशुल सिंह अल्मोड़ा, आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। सचिव दिलीप जावलकर से ग्राम्य विकास, ग्रामीण निर्माण विभाग का जिम्मा हटा कर सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल को दिया गया। डा. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से निदेशक मत्स्य का चार्ज हटा कर पीसीएस चंद्र सिंह धर्मशक्तू को दिया गया। पंचायतीराज विभाग का जिम्मा सचिव चंद्रेश यादव से हटकर विशेष सचिव डा. पराग मधुकर धकाते को दिया गया।
रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का चार्ज हटा कर आयुक्त खाद्य बनाया गया। मेलाधिकारी सोनिका को उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले: सचिवालय सेवा की मायावती ढ़करियाल को अपर सचिव भाषा और निदेशक भाषा संस्थान की जिम्मेदारी मिली है, सचिवालय सेवा के ही संतोष बडोनी को सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान का निदेशक बनाया गया है। इसी तरह सुनील सिंह को अपन सचिव राजस्व और सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी मिली है।
पीसीएस अधिकारियों के तबादले–
गिरधारी सिंह रावत को अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता बनाया गया
चंद्र सिंह धर्मशत्तु को निदेशक मत्स्य नियुक्त किया गया
ललित नारायण मिश्र को मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार बनाया गया
आलोक कुमार पांडे को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नियुक्त किया गया
सुंदरलाल सेमवाल को निदेशक उद्यान बनाया गया
जय भारत सिंह को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया
युक्त मिश्रा को अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया
कृष्ण नाथ गोस्वामी को अपर जिलाधिकारी चंपावत बनाया गया
सोहन सिंह को डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग बनाया गया
सोनिया पंत को उप निदेशक शहरी विकास देहरादून भेजा गया
चतर सिंह को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी गढ़वाल बनाया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


