उत्तराखंड: यहां हिमस्खलन की चपेट में आया नौसेना का पर्वतारोही दल , छह लोग लापता
चमोली। यहां चमोली जनपद की सीमा पर कुमाऊं के बागेश्वर जनपद में स्थित त्रिशूल चोटी पर आरोहण के लिए निकला भारतीय नौसेना का दल एवलांच यानी बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए है , जिसमें नौसेना के 5 जवान एवं एक पोर्टर लापता बताए जा रहे हैं। निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट की अगुवाई में रेस्क्यू टीम रवाना हो चुकी है।

इस बावत कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि उन्हें ये सूचना नेवी की एडवेंचर विंग से आज सुबह करीब 11 बजे मिली, जिसमें उन्होंने निम की सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है।
चमोली जनपद की सीमा पर 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गए नौसेना के पर्वतारोही दल के हिमस्खलन के चपेट में आने की सूचना है। करीब 5 पर्वतारोही व पोर्टर लापता बताए गए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जिसमें नौसेना का पर्वतारोही दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। शुरुआती सूचना में नौसेना का पर्वतारोही दल, पांच जवान और एक पोर्टर लापता होना बताया गया।

कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि नौसेना के पर्वतारोहियों का 20 सदस्य दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ था।
शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा उसी दौरान हिमस्खलन हुआ। जिसमें 5 पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए।
उन्होंने बताया की लापता हुए पर्वतारोही और पोर्टर को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें