उत्तराखंड- पहाड़ की बेटी सुरभि रौतेला बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

- प्रदेश का बढ़ाया मान , क्षेत्र में खुशी की लहर
हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवा देश सेवा के लिए हमेशा से ही अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं। वीरो की भूमि ने जहां असंख्य बेटे देशसेवा के लिए भारतीय सेना को दिए है। वहीं अब बेटियां भी देशसेवा करने में पीछे नहीं है। पहाड़ की एक और बेटी भारतीय सेना में जाकर देशसेवा करने के लिए तैयार है।
अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट की रहने वाली सुरभि रौतेला का चयन भारतीय सेना के लेंफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। सुरभि ने अपने जज्बे से जहां सेना में अफसर बन प्रदेश का नाम रोशन किया है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सुरभि रौतेला द्वाराहाट के विजयपुर गांव की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नगर के केपीएस और यूनिवर्सल कान्वेंट से की। सुरभि ने इंटर हल्द्वानी निर्मला कान्वेंट से किया है। उनके पिता वीरेंद्र सिंह रौतेला हल्द्वानी में व्यवसायी हैं। उनकी मां का नाम जया रौतेला है। सुरभि ने स्कूल के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट में दाखिला लिया और सिविल से बीटेक किया है। जिसके बाद अब उनका चयन भारतीय सेना के लेंफ्टिनेंट पद पर हो गया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें अपने परिश्रम पर विश्वास था और इस वजह से कामयाबी मिली। बताया जा रहा है कि सुरभी की ट्रेनिंग 23 मई से चेन्नई में शुरू होने जा रही है। उन्होंने अपनी सफलता पर गुरूजनों के साथ माता-पिता, दादा, दादी को दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें