उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट , पढ़िए किसे मिला कहां से टिकट
नई दिल्ली /देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर , लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस कमेटी ने देर रात उत्तराखंड विधान सभा चुनाव के लिए 53 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हल्द्वानी से सुमित हृदयेश को टिकट दिया गया है। जबकी लालकुआं, रामनगर व कालाढूंगी समेत 17 सीटों का फैसला अभी नहीं हो सका है। नई दिल्ली में शनिवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। घोषित सूची में पार्टी के सभी 09 सिटिंग विधायकों को जगह दी गई है।
जारी लिस्ट के अनुसार सुमित ह्रदयेश हल्द्वानी, यशपाल आर्या बाजपुर से चुनाव लड़ेंगे तो उनके बेटे संजीव नैनीताल से चुनाव लड़ेंगेे। गोविंद कुंजवाल जागेश्वर से तो करन माहरा रानीखेत से प्रत्यशी बनाए गए हैं। जबकी सितारगंज से नवतेज पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। खटीमा से भुवन कापड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। रूद्रपुर सीट मीना शर्मा को सौंपी गई है तो किच्छा से तिलक राज बेहड़ के टिकट दिया गया है। अल्मोड़ा से मनोज तिवारी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगें । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं। भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना है कि हमारे सभी प्रत्याशी जीत कर आएं। टिकट के लिए कई ने दावेदारी की है। सभी को टिकट देना संभव नहीं है। कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी का ध्यान रखा जाएगा।


पिछले 10 दिन से चला था गहन मंथन
बता दें कि पिछले दस दिनों से राज्य के दिग्गज टिकटों पर माथापच्ची कर रहे थे। जिसके बाद पहली सूची जारी की गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह की मौजूदगी में लिस्ट का ऐलान किया गया। दरअसल बीजेपी की पहली सूची पर कांग्रेस की नजरें टिकी थीं और अब पार्टी ने काफी सोच विचार कर टिकट जारी कर दिए है। बैठक के बाद हरीश रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही बाकी प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
पहली सूची में केवल 3 महिलाओं को टिकट
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 फीसदी सीटें देने का एलान किया है। यूपी में महिलाओं को घोषणा के अनुरूप 40 फीसदी सीटें दी भी जा रही हैं। लेकिन पार्टी उत्तराखंड में इस फार्मूले पर चलती नजर नहीं आ रही है। अगर 40 फीसदी के फार्मूले से चलें तो 53 नामों में से कम से कम 21 टिकट महिलाओं को मिलने चाहिए। पार्टी ने 53 की सूची में केवल 3 महिलाओं के नाम है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें