Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- क्वारी पास ट्रैक एक खूबसूरत विंटर ट्रैकिंग स्थल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • पर्यटन

उत्तराखंड- क्वारी पास ट्रैक एक खूबसूरत विंटर ट्रैकिंग स्थल

Mohan Chandra Joshi February 15, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • यहां से हिमालय 360 डिग्री में चंद्राकार नजर आता है

चमोली। क्वारी पास ट्रैक उत्तराखंड में स्थित एक खूबसूरत विंटर ट्रैकिंग स्थल है जो समुद्र तल से 12,516 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है। क्वारी पास पहुंचने के लिए तहसील मुख्यालय जोशीमठ से ढाक तक 17 किमी की दूरी वाहन से तय करनी पड़ती है। इसके बाद शुरू होती है करछो व तुगासी गांव होते हुए 13 किमी लंबे ट्रैक की पैदल सैर।

पैदल मार्ग पूरी तरह व्यवस्थित होने के कारण इसे ट्रैकिंग के लिए सुरक्षित माना जाता है। चार दिन के इस सफर में खाने व ठहरने की व्यवस्था जोशीमठ के ट्रैकिंग व्यवसायी करते हैं। क्वारी पास के बेस कैंप खुलारा बुग्याल (मखमली घास का मैदान) से हिमालय 360 डिग्री में चंद्राकार नजर आता है। यह हिमालय दर्शन का अलग ही आनंद है। इस पिक को करने के लिए बरसात से पहले या उसके बाद ही आपको जाना चाहिए और यहां से आपको उत्तराखंड के सबसे बड़ी चोटी नंदा देवी पर्वत का विहंगम दृश्य नजर आता है। जिसे आप देखकर अंदर से खुशी महसूस करते हैं जो आपकी अंतरात्मा को शांति देता है। जैसे-जैसे आप ट्रैक पर आगे को बढ़ते जाते है आपको हिमालय की अन्य खूबसूरत पर्वत श्रंखला देखने को मिलती है। इसी कारण इस ट्रैक की उत्तराखंड ही नहीं अपितु पूरे भारत के सबसे सुन्दर सर्दियों के ट्रैकिंग स्थलों में गिनती की जाती है।

ट्रैकिंग के दौरान आपको घने जंगलो के बीच से होकर जाना होता है जो जंगल काफी पुराने है। जंगल में ज्यादातर खूबसूरत ओक व रोडोडेंड्रोन्स के पेड़ लगे है जो लगभग एक समान दूरी पर लगे होने के कारण काफी आकर्षित दिखाई पड़ते है। बार-बार जंगल व घास के मैदानों से जाने के इस कारण ये ट्रैक अपने आप में काफी अद्भुत तथा रोमांचक दिखाई देता है। क्वारी पास का मौसम प्रति घंटे के हिसाब से बदलता रहता है जिस कारण वहां ठण्ड भी अधिक रहती है। ठण्ड व बारिश से बचाव हेतु रेन चीटर, फुल स्लीव्स पतली जैकेट्स, मंकी कैप, ट्रैकिंग शूज, गर्म मोज़े, मफलर, तौलिए, धुप से बचाव हेतु अच्छे किस्म के चश्मे, कोल्ड क्रीम, लिप बाम, सनस्क्रीन लोशन, लेड टॉर्च, गर्म पानी की बोतल, ट्रैकिंग पोल, सिरदर्द की दवाइयां जैसे क्रोसिन, डिस्प्रिन, कॉटन, बैंडदृऐड, मूव स्प्रे, गौज, क्रेप बैंडेज आदि चीजे है जो आपको ट्रैक पर जाते समय अपने साथ रखनी चाहिए। इस ट्रैक पर हर साल हजारों की संख्या में ट्रैकर्स आते है साहसिक पर्यटन को पसंद करने वालों के लिए भी ये एक आदर्श ट्रैकिंग स्थल है।

  • क्वारी पास ट्रैक पर कैसे पहुंचे
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

क्वारी पास ट्रैक पर जाने की शुरूआत तीर्थ नगरी हरिद्वार से जोशीमठ तक शुरू होती है जोशीमठ की दूरी हरिद्वार से लगभग 265 किमी है। जिसके बाद जोशीमठ से चित्रकांठा जाया जाता है जिसकी कुल ऊंचाई लगभग 3,310 मीटर अथवा 10,857 फ़ीट है। अगली यात्रा चित्रकांठा से शुरू होती है जो ताली टॉप तक होती है। इस दिन का ट्रैक आपके पूरे ट्रैक में सबसे खूबसूरत होता है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

यह ट्रैक कुल 4 किमी का है तथा इस ट्रैक की कुल ऊंचाई 11,070 फ़ीट है। अगली ट्रैक ताली टॉप से शुरू होकर क्वारी पास तक जाता है तथा आपको ताली टॉप पर वापस आना होता है। क्वारी पास चोटी पहुंचकर आप वहां से 360 डिग्री का दृश्य देख सकते हैं। यहां से आपको चौखम्बा पर्वत, हाथी पर्वत, द्रोणागिरी, कॉमेंट पर्वत, मुकुट पर्वत, नंदा घुंगटी, केदारडोम तथा केदारनाथ पर्वत की बर्फ से ढकी पर्वत श्रंखला को भी करीब से देखने को मिलता है।

  • क्वारी पास ट्रैक पर जाने का सही समय
यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: सिलाई मशीन से आत्मनिर्भर बनीं पूजा रानी

इस ट्रैक पर जाने का सही समय मार्च, अप्रैल तथा मई का रहता है। इन महीनो के दौरान आपको ऊपरी क्षेत्र में बर्फ भी देखने को मिलती है। वहीं मानसून के बाद भी आप इस ट्रैक पर जा सकते है। इस दौरान आप वहां की हरी/भरी वादियों के साथ-साथ नंदा देवी पर्वत, द्रोणागिरी पर्वत, केदार डोम तथा केदारनाथ पर्वत की खूबसूरती को भी नजदीक से देख सकते है।

  • क्वारी ट्रैक पास का तापमान

क्वारी पास का तापमान सर्दियों के समय पर बहुत ठंडा होता है। खासतौर पर दिसंबर, जनवरी व फरवरी को रात के समय यहां का तापमान 0 डिग्री से भी नीचे चला जाता है वहीं दिन के समय पर धूप निकलने के कारण यहां मौसम सामान्य रहता है। रात के समय यहां का तापमान 5 डिग्री से 10 डिग्री तक रहता है वहीं दिन के समय पर तापमान 8 डिग्री तक रहता है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Chamoli News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- क्वारी पास ट्रैक एक खूबसूरत विंटर ट्रैकिंग स्थल चमोली चमोली जोशीमठ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी करती पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
चंपावत की पूजा रानी सिलाई मशीन से स्वरोजगार कर बनीं आत्मनिर्भर Champawat News: सिलाई मशीन से आत्मनिर्भर बनीं पूजा रानी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सिलाई मशीन से आत्मनिर्भर बनीं पूजा रानी

Mohan Chandra Joshi October 24, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • किच्छा में 7 किलो 50 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान शिकायतें सुनते आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान

  • रुद्रपुर सितारगंज हाईवे पर डंपर की टक्कर से मामा-भांजे की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार

  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी करती पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,888)
  • उधमसिंह नगर (1,356)
  • क्राइम (3,565)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (760)
  • देहरादून (11,439)
  • नैनीताल (6,624)
  • पर्यटन (225)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (989)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,236)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (726)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (958)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand News: हल्द्वानी आ रहे CM धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Uttarakhand Crime: किच्छा में 35 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Haldwani News: जनसुनवाई में दीपक रावत सख्त, जमीन से वेतन तक कई मामलों का मौके पर समाधान Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार Rudrapur Accident: मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, टक्कर मारकर डंपर चालक फरार Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार Dehradun News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार