Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड सरकार की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और युवाओं को रोजगार के अवसर देने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोर दिया। पशुपालन और गन्ना विभाग में 101 युवाओं की नियुक्ति से ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ख़बर शेयर करें -

पशुपालन और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति, मुख्यमंत्री बोले—पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

देहरादून, 3 सितंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी एवं 13 गन्ना पर्यवेक्षक शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना युवाओं के परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। आज से वे उत्तराखण्ड सरकार का अभिन्न हिस्सा बनने के साथ ही जनसेवा की महत्वपूर्ण यात्रा प्रारंभ कर रहे हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से अपने ज्ञान, ऊर्जा और नए विचारों के माध्यम से शासकीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपनी कार्यशैली से उदाहरण प्रस्तुत करने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: गौला नदी का बढ़ा जलस्तर, SSP ने काठगोदाम-बनभूलपुरा में लिया जायजा; पुलिस अलर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए देश का सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। आज सरकारी नौकरियां सिफारिश या पहचान से नहीं, बल्कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रही हैं। पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी पाने में सफल रहे हैं। यह पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और युवाओं को उनकी प्रतिभा के आधार पर अवसर प्रदान करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था से सीधे जुड़े हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पशुपालन हजारों परिवारों की आजीविका, मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण और गांवों की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार पशुपालन को रोजगार, स्वरोजगार और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन के माध्यम से पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। पशुपालकों को अनुदान पर गाय, बकरी, भेड़ और मुर्गी पालन की इकाइयां उपलब्ध कराने के साथ ही पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण और बेहतर पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। गन्ना सर्वेक्षण की व्यवस्था को ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया गया है। किसानों को नई तकनीक, उन्नत गन्ना प्रजातियों और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के लिए गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केंद्र शुरू किए गए हैं। उत्तराखण्ड में गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश की तुलना में 05 रुपये प्रति कुंतल अधिक गन्ना मूल्य दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्हें किसानों और पशुपालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान के लिए संवेदनशीलता से कार्य करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से कहा कि आम नागरिक को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शासकीय कार्यप्रणाली में ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें 👉  Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तराखण्ड भी इस राष्ट्रीय संकल्प की सिद्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों से सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, खजानदास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, दुर्गेश्वर लाल, सचिव एस.एन पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #GovernmentJobs #Jobs2026 #UttarakhandJobs #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल फार्मेसी अधिकारियों की मांगों को लेकर बैठक करते हुए Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान वृद्धावस्था पेंशन विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएससीपीपीजीजी की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
छात्रवृत्ति 2026-27 आवेदन प्रक्रिया Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
कंप्यूटर पर ऑनलाइन जॉब आवेदन करते हुए Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Jobs: 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

Mohan Chandra Joshi September 3, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल फार्मेसी अधिकारियों की मांगों को लेकर बैठक करते हुए Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश

  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान वृद्धावस्था पेंशन विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूएससीपीपीजीजी की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर

  • मुख्यमंत्री धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

  • छात्रवृत्ति 2026-27 आवेदन प्रक्रिया Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (465)
  • अल्मोड़ा (630)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,367)
  • उधमसिंह नगर (1,330)
  • क्राइम (3,498)
  • खेल (364)
  • चंपावत (993)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (725)
  • देहरादून (11,179)
  • नैनीताल (6,504)
  • पर्यटन (216)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (981)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,182)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (411)
  • राष्ट्रीय (1,158)
  • रुद्रप्रयाग (721)
  • रोजगार (520)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (642)
  • संस्कृति (231)
  • स्वास्थ्य (1,374)
  • हरिद्वार (930)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश Dehradun: फार्मेसी अधिकारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, 391 पदों समेत लंबित देयकों पर दिए निर्देश Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन Dehradun News: बुजुर्गों की पेंशन के लिए सितंबर में विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर Uttarakhand News: विकसित उत्तराखंड-2047 की रणनीति पर मंथन, CM धामी ने शोध-नवाचार पर दिया जोर Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र Uttarakhand Jobs: CM धामी ने 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी Scholarship 2026-27: आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, देरी पर संस्थानों की तय होगी जिम्मेदारी