उत्तराखंड- (बड़ा हादसा) अल्टो कार खाई में गिरी , पांच लोगों की मौत ,एक घायल

- रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है एसडीआरएफ की टीम
Uttarkashi News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां धरासू- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के समीप एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ,कार में 6 लोग सवार थे।
सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हैं जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक आज शनिवार की सुबह यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। सभी स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में 24 घंटे के अंतराल में यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। शुक्रवार को चमोली जिले में टाटा सूमो हादसे का शिकार हो गई थी जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी। इस दौरान यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक महिला गंभीर घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है। वहीं पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।Uttarkashi Accident News



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें