उत्तराखंड: यहां नाबालिग साली को जीजा ने बनाया हवस का शिकार ,गिरफ्तार
चमोली। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है, इसी बीच यहां चमोली जनपद से रिश्तो को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है, मामला कर्णप्रयाग का है यहां पर एक जीजा में अपनी नाबालिग साली को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दे डाला, इसके बाद पीड़िता के परिजनों के द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें पीड़िता की बड़ी बहन की सगाई टिहरी गढ़वाल के डागर पट्टी के मलेशा गांव के रहने वाले 24 साल के उपेंद्र भंडारी पुत्र धीरज भंडारी के साथ हुई थी।
इस बीच एक घटनाक्रम में पीड़िता की बहन बिना बताये घर छोड़कर कहीं चली गई थी। गत दिवस उसकी मां भी घर पर नही थी और वह अकेली थी। इसी बीच उसका होने वाला जीजा उपेंद्र उसके घर आया और अन्य परिजनों के विषय में पूछा। पीड़िता ने जब यह बताया कि वह घर पर अकेली है तो उसने किशोरी के साथ जोर—जबरदस्ती करके उसके साथ दुराचार किया और मुंह न खोलने के लिए उसे डराया—धमकाया भी। इस घटना के बाद जब उसकी मां घर पहुंची तो उसने सारी जानकारी मां को दी।
जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली कर्णप्रयाग में शिकायत दर्ज की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पास्को सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जांच पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार के निर्देशन में शुरू हुई और पुलिस टीम ने आरोपी युवक को कर्णप्रयाग से गिरफ्तार कर लिया। युवक के खिलाफ पोस्को सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट, उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल सुरेश सिंह समीर बिष्ट आदि शामिल थे। घटना के बाद से अब भी पीड़िता बहुत डरी—सहमी हुई है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें