Uttarakhand: आईजी कुमाऊं ने किए 101 उपनिरीक्षकों के तबादले , देखें सूची

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस विभाग में ग्रीष्मकालीन स्थानांतरण वर्ष 2025 के अंतर्गत एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्र के 101 उपनिरीक्षकों और 221 आरक्षियों (कांस्टेबलों) के तबादले किए गए हैं। यह स्थानांतरण प्रदेश पुलिस मुख्यालय देहरादून से जारी नीति के अनुरूप और जनपदों में निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने के आधार पर किया गया है।
आईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ में सालों से नौकरी कर रहे पुलिस कर्मियों को मैदान में ट्रांसफर किया गया है। ऐसे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 40 हैं। अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस-31, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस के तीन मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 30, मुख्य आरक्षी सशस्त्र 9, आरक्षी नागरिक पुलिस 118 भेजे गए हैं।
मैदान से पहाड उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 61,अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस 25,,अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस छह,मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस- 35, मुख्य आरक्षी स0पु0- 9, आरक्षी नागरिक पुलिस 103 स्थानांतरित किए गए हैं।






सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें