Uttarakhand: कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत , यहां हुआ दर्दनाक हादसा
एसडीआरएफ ने गहरी खाई से बरामद किए शव
घटना के बाद मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

Pithoragarh Road Accident News- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है , यहां पिथौरागढ़-घाट हाईवे में मटेला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सांय घाट के निकट एक महिंद्रा एसयूवी 300 कार के लगभग ढाई सौ मीटर मीटर गहरी खाई में गिरने से एक दंपती की दर्दनाक मौत हो गई। 112 पर मिली सूचना के अनुसार मटेला बैंड से लगभग एक किलोमीटर आगे शहीद द्वार के पास एक कार अचानक अनियंत्रित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, चौकी घाट पुलिस मौके पर रवाना हुई। साथ ही कोतवाली पिथौरागढ़, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ को भी अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराड़ी ने बताया कि वाहन संख्या यूके 06 ए जेड 8788 खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें दो लोग थे।
एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया ,और जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतकों की पहचान योगेश कुमार 38 वर्ष पुत्र जीवन राम, निवासी बजेटी , और उनकी पत्नी निधि आर्या 34 वर्ष के रूप में हुई है। योगेश कुमार लोक निर्माण विभाग टकाना पिथौरागढ़ में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी रानीखेत में सरकारी सेवारत थी, बताया जा रहा है कि दंपती गंगोलीहाट में अपने चाचा के साले के लड़के की बारात में शामिल होने गए थे।
बारात लोहाघाट पहुंचने के बाद वह पिथौरागढ़ लौट रहे थे। सांय को वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


