उत्तराखंड यहां घर से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मिला शव ,क्षेत्र में दहशत
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में मानव- वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा घटनाक्रम में सीमांत जनपद पिथौरागढ के पाटा बजेटी वार्ड के एक घर से तेंदुआ मासूम बच्ची को उठा ले गया। ग्रामीण मासूम की खोजबीन में रातभर जुटे रहे। आज तड़के तीन बजे उसका शव बरामद हुआ।
रविवार देर रात मानसी (8) पुत्री पुष्कर राम घर के अंदर थी। इस दौरान बाहर घात लगाए बैठा तेंदुआ घर के अंदर घुसा और बच्ची को उठा ले गया। भाई ने शोर मचाने पर बजेटी के ग्रामीण एकत्रित हो गए और सर्च लाइट और हथियारों के साथ बच्ची को ढूंढने में जुट गए। देर रात तक मासूम का पता नहीं चल पाया था। इधर, मासूम की मां बबीता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बजेटी के लोग दहशत में हैं। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला, वन रेंजर डीसी जोशी भी मौके पर पहुंच गए थे।
रातभर गांव के लोग बच्ची को ढूंढने रहे। आज तड़के तीन बजे गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर बच्ची का शव झाङियों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता नवीन सेट्टी ने कहा वन विभाग को पूर्व में ही क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही को देखते हुए पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया था, मगर विभाग गश्त तक सीमित रहा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें