उत्तराखंड- चारा पत्ती लेने गई महिला पर भालू का हमला , अस्पताल में भर्ती

- ग्रामीणों ने घायल महिला को मुआवजा देने की मांग
बागेश्वर। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला बागेश्वर जनपद से सामने आया है यहां
कपकोट तहसील के कीमू गांव निवासी महिला पर जंगल में भालू ने हमला किया। पीड़ित महिला के चिल्लाने के बाद अन्य साथियों ने भालू को भगाया। जिसके बाद साथी महिलाए घायल को गांव लाए। जहां से ग्रामीण महिला तो तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर ले। यहां डाक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार चल रहा है।
बता दें कि बीते मंगलवार को कीमू गांव निवासी दानुली देवी अपने साथियों के साथ मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने जंगल गई हुई थी। जंगल में काफल खाने आए भालू ने अचानक महिला पर प्राणघाती हमला कर दिया। साथी महिला पर हमला होते देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। जिसके बाद भालू दानूली देवी को घायल कर मौके एस भाग गया। इधर भालू के हमले से लहूलुहान महिला को अन्य साथ गांव लाए। जहां से तुरंत महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने बताया कि महिला के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से घायल महिला को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें