उत्तराखंड रोजगार समाचार: पूर्व सैनिकों के लिए यहा निकली बंपर भर्ती ,ऐसे करें आवेदन

देहरादून। सेवानिवृत्ति के उपरांत नौकरी तलाश रहे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का अच्छा अवसर। एम्स ऋषिकेश में बंपर भर्ती आई है। सेवानिवृत्त के बाद नौकरी की तलाश कर रहे पूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है ।
उपनल में ऋषिकेश एम्स के लिए 500 सुरक्षा कर्मी और सुपरवाइजरों की भर्ती आयी है। उपनल में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि ) के अनुसार ससस्त्र सुरक्षा गार्ड के 15 पद हैं। सामान्य सुरक्षा गार्ड 455 हैं। इनमें 50 महिलाएं होगी। सुपरवाइजर के 30 पद तय है। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इन कार्मिकों को सुरक्षा के लिए तीन पालियों में चौबीस घंटे तैनात किया जाएगा।
एम्स में सुरक्षा सेवाएं देने के लिए उपनल को डीजीआर आधारित कांट्रेक्ट मिला है। 500 विभिन्न पदों में 50 महिला सुरक्षा गार्ड का चयन का एम्स को दिया जाएगा।
डीजीएम कर्नल मनोज रावत (सेनि) ने बताया कि, पूर्व सैनिकों से आवेदन मांग लिए गए हैं। चयन के लिए पहले आओ-पहले आओ की नीति लागू की जाएगी। इच्छुक पूर्व सैनिक इस भर्ती के लिए 25 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद अगस्त तक नियुक्तियां हो जाएंगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें