उत्तराखंड – यहां नदी में नहाते समय डूबने से ग्रामीण की मौत
घटना से मृतक के परिवार में मचा कोहराम
Almora News: उत्तराखंड- के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है यहां जिले के दूरस्थ विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गए एक व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विकासखंड के पाली धन्याल निवासी विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। जैसे ही उसने नहाने के लिए नदी में डुबकी लगाई तो वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसके साथ नदी में गए उसके पुत्र रोहित ने पिता को डूबते देख आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
सूचना के बाद राजस्व की टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन में रेस्क्यू अभियान चलाया। कुछ ही दूरी पर उसका शव उतराता दिखाई दिया। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
तहसीलदार निशा रानी ने बताया की पंचायतनामा के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


