Uttarakhand: दो ब्लॉक प्रमुख सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने थामा बीजेपी का दामन
Haldwani News- भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट की उपस्थिति में उधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों व अन्य दलों के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति व नरेंद्र मोदी व पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पटका पहनाकर प्रत्येक कार्यकर्ता का पार्टी में स्वागत किया। उन्होने कहा कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी न होकर एक परिवार की तरह कार्य करती है। श्री भट्ट ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के विगत 11 साल व पुष्कर सिंह धामी सरकार के विगत 4 वर्षों में देश व राज्य की जनता ने ऐतिहासिक जन कल्याण के निर्णय व अभूतपूर्व विकास कार्यों को प्रत्यक्ष रूप में देखा है। किसी भी जनप्रतिनिधि के लिए विकास कार्य ही सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। तभी अन्य दलों के जनप्रतिनिधि लगातार भाजपा में आ रहे है। भाजपा के द्वार समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए खुले है।
महेन्द्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता लेने वाले सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी में प्रत्येक नये कार्यकर्ता का पूर्ण सम्मान करते हुए किसी न किसी रचना में उनको समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार द्वारा राज्य में किये गए अभूतपूर्व विकास कार्यों के फलस्वरूप आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा रिकार्ड तीसरी बार प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।
ऊधमसिंहनगर नगर से सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख जनो में ब्लाक प्रमुख रूद्रपुर रीना गौतम, ज्येष्ठ प्रमुख रुद्रपुर संजय सिंह, कनिष्क प्रमुख रुद्रपुर भारती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूचि पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जय नारायण तिवारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अकील अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य आरकीन, पिथौरागढ़ से सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख जनो में ब्लाक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ भीम कुमार, राज्य आंदोलन कारी गोबिन्द महर (गोपू), ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, रविन्द्र कुमार चन्तोला सहित अनेकों जन सम्मलित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तरूण बंसल, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन वर्मा, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा, मण्डल अध्यक्ष हल्द्वानी मधुकर श्रोत्रिय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


