uttarakhand: एसिड अटैक पीड़िता की उपचार के दौरान मौत

- एसिड अटैक पीड़िता की उपचार के दौरान मौत
रामनगर (नैनीताल)। कुछ दिन पूर्व मोहल्ला खताड़ी में एक व्यक्ति ने पत्नी पर विवाद के चलते एसिड फैंक दिया था।जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गयी थी। जिसके बाद महिला को रामनगर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।
जहाँ महिला की हालत ठीक ना होने पर और महिला के लगभग 46 प्रतिशत झुलसी होने के चलते महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था।
वहीं शुक्रवार को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी।
रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बीती 27 जून को खताड़ी निवासी नसीम ने अपनी पत्नी आशिया पर तेजाब फैंक दिया। जिसके बाद महिला का उपचार हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पातल में चल रहा था।
शुक्रवार को महिला की हालत काफी बिगड़ गयी, डॉक्टरों की टीम ने महिला को हरसंभव बचाने का प्रयास किया लेकिन अधिक झुलस जाने के चलते महिला को नहीं बचाया जा सका। मेडिकल चौकी पुलिस ने महिला को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को महिला की हालत काफी बिगड़ गयी, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
बता दें कि पुलिस द्वारा आरोपी कैंटर चालक नसीम को वारदात के कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें