उत्तराखंड: यहां 11 वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने बनाया निवाला , परिजनों में मचा कोहराम

- उत्तराखंड: यहां 11 वर्षीय किशोर को मगरमच्छ ने बनाया निवाला , परिजनों में मचा कोहराम

खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज में देवहा नदी किनारे भैंस चराने गए बालक को मगरमच्छ ने शिकार बना लिया। मगरमच्छ बालक को पानी में खींच ले गया और उसे निगल लिया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने मगरमच्छ को जाल में फंसाकर बाहर निकाला। घटना रविवार की है जहां देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग पर अड़े रहे। वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
प्राप्त समाचार के मुताबिक यूपी सीमा से सटे ग्राम मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह भैंस चराने देवहा नदी के किनारे गया हुआ था। अचानक भैंस देवहा नदी में घुस गई। वीर सिंह उसे बाहर निकालने के लिए नदी में कूद गया। इसी बीच नदी में मौजूद एक मगरमच्छ ने बालक वीर सिंह पर हमला कर उसे पानी में गहराई तक खींच लिया मगरमच्छ बालक वीर सिंह को जिंदा निगल गया। इधर घटना से बालक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें